April 26, 2026

सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली-

Spread the love

**सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली**

 

प्रयागराज। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को अपराध निरोधक समिति ने जागरूकता रैली निकली। आईजी रेंज कार्यालय सिविल लाइंस से अपराध निरोधक समिति के सदस्यों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों से अपील की।

 

आईजी रेंज डॉ. आरके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सिविल लाइंस से होते हुए रैली कंपनीबाग पहुंची जहां पर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।