June 10, 2026

स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरन्तर जांच पड़ताल से स्वास्थ्य महकमा में मचा हड़कंप-

Spread the love

*बिग ब्रेकिंग प्रतापगढ़*

 

*प्रतापगढ़ सीएमओ आए एक्शन में*

 

*स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरन्तर जांच पड़ताल से स्वास्थ्य महकमा में मचा हड़कंप*

 

प्रतापगढ़ जनपद में शासन के निर्देशानुसार सीएमओ डा० गिरेन्द्र मोहन शुक्ल के निर्देश पर सक्रिय हुई दो टीमों ने की शहर के निजी हॉस्पिटलों पर ताबड़तोड़ कार्यवाई, मीरा भवन स्थित वैशाली नर्सिंग होम पहुची एसीएमओ आरएस राम की टीम ने किया नर्सिंग होम को सील। बिना डॉक्टर और प्रशिक्षित स्टाफ के कराई जा रही थी डिलीवरी, तो वहीं डिप्टी सीएमओ सबी हैदर की टीम ने अजीत नगर स्थित ज्योति हॉस्पिटल व आरके हॉस्पिटल को थमाया नोटिस। बिना डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के दोनों हॉस्पिटल में भर्ती किए गए थे मरीज,अपर सोध अधिकारी डा०आर०जी चौधरी व डॉ० सुधाकर सिंह भी सबी हैदर की टीम में रहे शामिल।