April 26, 2026

स्वस्थ मन का निर्माण स्वस्थ शरीर से सम्भव: सुर्य प्रकाश पाण्डेय- प्रियंका पांडेय

Spread the love

*स्वस्थ मन का निर्माण स्वस्थ शरीर से सम्भव: सुर्य प्रकाश पाण्डेय*

प्रियंका पांडेय।

बांसगांव गोरखपुर । जनपद के बांसगांव तहसील के ग्राम सभा भस्मा में युवाओं को सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने खेल कूद के बारे में जागरूक किया तथा युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए सुर्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि खेल कूद में आप बढ़ चढ़ कर आगे आये क्योंकि स्वस्थ मन का निर्माण तभी संभव है जब हमारा शरीर स्वस्थ होगा खेल कूद के माध्यम से ही हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है , वही ग्राम सभा भस्मा के युवाओं को बहुत बहुत धन्यवाद दिया और आगे उनके साथ कदम से क़दम मिला कर चलने की बात कही , यह सुनकर युवाओं में ख़ुशी का माहौल दिखाई दिया और युवाओं ने सुर्य प्रकाश पाण्डेय जी के प्रति आभार प्रकट किया और इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई भी दिया, इस मौके पर कृष्ण चन्द्र पाण्डेय के साथ युवा विशाल, नितेश, पंकज, अनुज, प्रदुम, सोनु, आदि लोग मौजूद रहे।