आजमगढ़-आटो चालकों से टोकन के नाम पर वसूली करने के बजाय नगर पालिका परिषद
आजमगढ़ के कर्मचारी गुंडई कर रहे है और आटो चालकों के साथ मारपीट कर रहे है।
ऐसा ही कुछ देखने को आज मिला जब एक नयी आटो के चालक को पालिका के एक नहीं
बल्कि चार-चार कर्मचारी पालिका के गेट के पास से पीटते हुए कार्यालय के अंदर ले गये। आटो चालक का आरोप है कि चेंकिग के नाम पर पालिका के
कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे थे वही पिटाई का वीडियों वायरल होने के बाद पालिका के अधिकारी जांच की बात कह मामले से कन्नी काटने में लगे हुए है।
वी0ओ0-1- नगर क्षेत्र में आटो चलाने के लिए नगर पालिका सालाना प्रत्येक आटो से एक निश्चित धनराशि को जमा कराता है। इसके लिए पालिका प्रशासन
समय-समय पर आटो की चेंकिंग करता है और आटो को पकड़ता है। यह काम पालिका के
ही कर्मचारी करते है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर पालिका के कर्मचारी आटो के चेंकिंग कर रहे थे इसी दौरान एक नयी आटो को रूकने का ईशारा किया।
रोड व्यस्त होने के वजह से आटो चालक ने अपने वाहन को धीमा किया, इसी बीच
पालिका के कर्मचारी आटो में सवार हो गये और गाली गलौच करने लगे। आरोप है
कि जब इसका आटो चालक ने विरोध किया तों पालिका के कर्मचारी उसे मिलकर
पीटने लगे और पीटते हुए नगर पालिका कार्यालय के अंदर लेकर चले गये। आटो चालक
का आरोप है पालिका के कर्मचारी अवैध वसूली के चलते उसके साथ मारपीट किये।
बाइट-1- हरीश चन्द्र -पीड़ित ,ऑटो चालक
वी0ओ0-2- वही नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी का कहना है कि वे मामले की
जांच करायेगें और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
बाइट-2- वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव – अधिशासी अधिकारी।
||कृष्ण मोहन उर्फ||
www.mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol