वाराणसी/दिनाक 02 मार्च, 2023 (सू0वि0)
*स्मार्ट चिप की आपूर्ति 31 मार्च तक नियमित हो जायेगा*
*अप्रैल से स्मार्ट कार्ड लाईसेंस की प्रिंटिंग व डिस्पैच का कार्य नियमित हो जायेगा*
वाराणसी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि स्मार्ट कार्ड लाईसेंस की प्रिटिंग, परिवहन आयुक्त कार्यालय, लखनऊ में स्मार्ट चिप प्रा०लि0 के द्वारा किया जाता है, लाईसेंस में प्रयुक्त होने वाले चिप का आयात यूरोपीय देशों से किया जाता है, जिसकी सप्लाई बाधित थी, जिसके अभाव में स्मार्ट कार्ड लाईसेंस जारी नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने बताया कि चिप की आपूर्ति 31 मार्च तक नियमित हो जायेगा और माह अप्रैल से स्मार्ट कार्ड लाईसेंस की प्रिंटिंग व डिस्पैच का कार्य नियमित हो जायेगा। आवेदक अपनी सुविधा के लिये सारथी पोर्टल पर आपने डीएल का स्टेटस चेक कर सकते है तथा चेकिंग के दौरान जॉच अधिकारी भी सारथी पोर्टल पर आवेदक के लाईसेंस की क्रास चेकिंग कर सकते है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ