वाराणसी: स्पा सेंटर पर अवैध देह व्यापार, कार्यवाही की मांग
अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने वाराणसी के कई स्पा सेंटर की आड़ में जिस्म फरोशी तथा इसमें वाराणसी के एक विधायक के निकट संबंधी की कथित सहभागिता विषयक आरोपों की जाँच की मांग की है.
पुलिस कमिश्नर सहित अन्य सीनियर अफसरों को प्रेषित शिकायत में अमिताभ और नूतन ने कहा कि उन्हें अत्यंत जिम्मेदार सूत्रों से वाराणसी में कई स्पा मसाज पार्लर में देह व्यापर होने तथा इसमें एक स्थानीय विधायक के निकट संबंधी की प्रमुख भूमिका होने संबंधी तथ्य प्राप्त हुए हैं. यह बताया गया है कि ये लोग मिलकर एक बहुत बड़ा सिंडिकेट तैयार कर चुके हैं जो यह काम करता है और इसमें स्थानीय पुलिस की भी सहभागिता रहती है.
अमिताभ और नूतन ने अवैध जिस्मफरोशी से जुड़े कई स्थानों के लोकेशन तथा इस सिंडिकेट के कई सदस्यों के नाम बताते हुए इस मामले में गहन जाँच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने की मांग की है.
संलग्न- अमिताभ ठाकुर बाइट
Dr Nutan Thakur
# 9415534525





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-