*बाइक सवार स्नैचरों ने शहर में मचाया आतंक, पुलिस पेट्रोलिंग पर उठ रहे सवाल*
वाराणसी। बाइक सवार युवकों ने आए दिन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर शहर में आतंक मचा दिया है। बाइक सवार महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। कभी चैन, पर्स तो कभी मोबाइल लूट रहे है। वाराणसी पुलिस बाइक स्नैचरों को दबोच नहीं पा रही है। स्नैचर पिछले पांच दिनों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। जबकि पुलिस के पास बाइक सवार युवकों की फोटो भी है लेकिन उनके हाथ खाली हैं। वहीं पुलिस के जवानों की पैट्रोलिंग पर सवाल उठ रहे हैं।
*पिछले दो साल में 2019 में हुई सबसे ज्यादा स्नैचिंग*
स्नैचरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। स्नैचर पुलिस के जवानों को चकमा देकर स्नैचिंग को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार पिछले दो सालों में सबसे ज्यादा स्नैचिंग की वारदातें 2019 में हुई हैं। 2019 में स्नैचरों ने करीब 200 स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के आंकड़ों से पता चल रहा है कि पुलिस स्नैचिंग रोक पाने में बिल्कुल नाकाम है।
*सोने की चेन और मोबाइल फोन है स्नैचरों कीपसंद*
बाइक सवार स्नैचरों को महिलाओं के गले से सोने की चेन और मोबाइल फोन छीनना ज्यादा पसंद हैं। 2019 में बाइक सवार स्नैचरों ने सौ से ज्यादा मोबाइल फोन, 70 से ज्यादा सोने की चेन और 45 महिलाओं के पर्स छीने हैं। सबसे ज्यादा स्नैचिंग बाहरी अलंग या सुनसान पॉश इलाकों में हुई है। पिछले साल क्राइम ब्रांच की टीम ने 25 स्नैचरों को पकड़कर उनसे लाखों रुपए के सामान की रिकवरी की थी।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-