June 10, 2026

स्थानीय प्रमुख विद्यालय के छात्र छात्राओं को स्वच्छता के लिये दिलवाई गयी शपथ-एस एम श्रीवास्तव

Spread the love

स्थानीय प्रमुख विद्यालय के छात्र छात्राओं को स्वच्छता के लिये दिलवाई गयी शपथ! ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल अपने उद्बोधन में साफ सफाई पर दिया जोर! लोगों से स्वच्छता के लिये की अपील!

एस एम श्रीवास्तव की रिपोर्ट!

सोनभद्र म्योरपुर!ग्राम पंचायत म्योरपुर के बिड़ला विद्या मंदिर इंटर मीडिएट कालेज व मून स्टार इंग्लिश स्कूल म्योरपुर के छात्र, छात्राओं को स्वच्छता के लिए शपथ दिलवाया गया, ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल ने कहा कि ,सारे ग्रामीण इस बात का ध्यान रखे कि कोई भी कचरा इधर-उधर न फेंके सभी लोग आपस मे एकजुट होकर गांव को स्वच्छ रखने मे अपना सहयोग करते रहे,आस-पास गन्दगी न फैलाएं,खुले मे शौच न करें और शौचालय का ही प्रयोग करें,पशुओं के मल-मूत्र और गंदगी को न फैलने दे,इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अखिलेश दुबे, युवा समाजसेवी सुजीत सिंह, अमित रावत,वार्ड सदस्य रियाज आलम, दिनेश गुप्ता,दीपक अग्रहरि, विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापक मौजूद रहे,।।