UP: GHAZIABAD,,,
स्टेज पर दूल्हे ने निकाली पिस्टल, दुल्हन का हाथ पकड़कर दनादन दागी गोलियां..
गाजियाबाद. में दूल्हे के साथ दुल्हन भी स्टेज से हवाई फायरिंग करती दिख रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वीडियो घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के एक बैंक्विट हॉल का है।
घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के सीओ फर्स्ट स्वतंत्र सिंह ने बताया कि शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है. यह वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है. 10 सेकंड के इस वीडियो में नव विवाहित जोड़ा स्टेज पर ही फायरिंग करते हुए दिख रहा है. इस वीडियो की जांच की जा रही है और सारे तथ्य जांचकर पुलिस कार्रवाई करेगी।
इस वीडियो में दिख रहा है कि एक नवविवाहित जोड़ा शादी के स्टेज पर खड़ा है. इस बीच दूल्हा अपना हाथ आसमान की ओर करता है. उतने में दुल्हन भी उसके हाथ से अपना हाथ मिला देती है और तभी दूल्हा-दूल्हन एक-एक करके चार गोलियां दागते दिख रहे हैं. फिलहाल इस मामले में दूल्हे या दुल्हन की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-