Report-SarabJeet Singh
आज दिनाँक 27 जून 2018 को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत यूथ इंटक के बैनर तले यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राजीव पांडेय के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना का आयोजन स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड के मुख्य गेट के समक्ष रखा गया ,
इस धरना का आयोजन का मुख्य मकसद पूर्व प्रेषित माँग पत्रों की प्रतिउत्तर में देरी तथा मजदूरों को प्रबंधन द्वारा शोषण के खिलाफ था ।
धरना सार्थक रहा जिसमे कर्मचारियों की भरपुर सहयोग के लिए राष्ट्रीय युवा इंटक के सचिव राजीव पाण्डेय ने सभी कर्मचारियों को घन्यवाद दिया साथ ही मजदूरों के हितों की अनदेखी तथा कमजोर आवाज पर एकजुटता दिखाने की अपील भी की ।

राजीव पाण्डेय ने स्थानीय प्रबंधन को चेतावनी भी दी कि यदि मजदूरों को सम्मानजनक मजदूरी तथा 500 पुराने मजदूरों को स्थायी नही किया जाता है ऐसी स्थिति मे संगठन उग्र तथा प्रभावी प्रक्रिया से गुजरने को भी तैयार रहेगी ।
स्थानीय प्रशासन को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यदि प्रशासन , स्थानीय प्रबंधन के प्रलोभन में आकर किसी भी सदस्यों को कानूनी भय दिखाएगी वैसी स्थिति में यूथ इंटक वैसे प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ लामबंद होंगे और श्रम मंत्रालय से मुख्यसचिव तक तलब करवाने को बाध्य होंगे ।
अब स्थानीय प्रशासन की टोली नही सम्भले तो नकाब उतारने का अभियान, संगठन मजदूरों के सहयोग से करना शुरू करेगी ।
धरना प्रदर्शन में उपस्थित :- जेवीएम नेता रवि पाण्डेय,श्रमिक नेता अरुण त्रिपाठी जमुना दुबे ,धीरज ओझा, नीलेश तिवारी राहुल तिवारी संतोष यादव ,नवीन मुर्मू, पाण्डेय जी बादशाह, गोपाल, बंटी गुप्ता, संजय कामत सुखविंदर सिंह संतोष गुप्ता, विष्णु दत्ता, नितिश महतो, अमन ओझा सहित दर्जनों नेतागण उपस्थित थे।





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-