September 22, 2026

स्टंटमैन चन्नी का चुनावी स्टंट है मजीठिया पर एफआईआर – राघव चड्ढा-

Spread the love

*स्टंटमैन चन्नी का चुनावी स्टंट है मजीठिया पर एफआईआर – राघव चड्ढा*

 

*…ड्रग्स मामले में पिछले पांच साल में कोई कार्रवाई नहीं की, अब चुनाव आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले एफआईआर का ड्रामा कर रही है कांग्रेस*

 

*… सिर्फ आम आदमी पार्टी ही पंजाब को नशा मुक्त कर सकती है – राघव चड्ढा*

 

चंडीगढ़, 21 दिसंबर 2021। पंजाब के बहुचर्चित ड्रग्स मामले में कांग्रेस सरकार द्वारा अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया पर एफआईआर दर्ज करने को आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब ने सत्तारुढ़ कांग्रेस का चुनावी स्टंट करार दिया। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए ‘आप’ पंजाब के सह-प्रभारी व विधायक राघव चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा,” हमने 8 दिसंबर को ही बता दिया था कि मुख्यमंत्री चन्नी और सुखबीर बादल के बीच एक फार्म हाउस में डील हो चुकी है। चन्नी सरकार चुनावी फायदे के लिए बेहद कमजोर आधार पर विक्रम मजीठिया पर केस दर्ज करेगी और गिरफ्तार करने का ड्रामा करेगी। मजीठिया पर एफआईआर दर्ज करना स्टंटमैन चन्नी का चुनावी स्टंट है।