July 17, 2026

स्कूटी पर 11 केवी का तार गिरने से जिंदा जली शिक्षिका…*

Spread the love

*रूह कंपा देने वाला हादसा: स्कूटी पर 11 केवी का तार गिरने से जिंदा जली शिक्षिका…*

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक महिला टीचर की बेहद दर्दनाक तरीके से मौत का मामला सामने आया है। यहां 25 वर्षीय महिला टीचर अपनी स्कूटी चलाकर स्कूल जा रही थी, तभी अचानक उसके ऊपर 11KV का बिजली का तार गिर गया। हाई पावर करंट की चपेट में आने से महिला की मौके पर हीं मौत हो गई।

बांसवाड़ा जिले के नोगामा क्षेत्र में घटे इस घटना को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।
‌ घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक एक तेज आवाज के साथ तार सीधे स्कूटी से आ रही महिला पर जा गिरा, जिसके बाद हाई पावर करंट लगने के कारण महिला जिंदा जल गई और मौके पार ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि करंट इतना तेज था कि महिला और उसकी स्कूटी जलकर खाक हो गई। महिला की उम्र 25 साल बताई जा रही है जो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गणेशपुरा में टीचर हैं। महिला टीचर सुबह करीब 10 बजे स्कूल जा रही थी।

अचानक तेज आंधी और बेमौसम हल्की बारिश के वजह से ओवरहैड लाइन का तार टूटकर उस पर जा गिरा, जिसके बाद महिला की बॉडी काफी देर तक गाड़ी समेत जलती रही।स्थानीय लोगों ने फौरन बिजली ऑफिस फोन करके पावर काटने के लिए कहा, लेकिन 20 मिनट के बाद पावर बंद की गई। इससे लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर काफी गुस्सा देखा गया। कुछ महीने पहले इसी क्षेत्र में बिजली का तार गिरने से दो पशुओं की भी मौत हो चुकी है।