September 11, 2026

*सौतेली बेटी से रेप कर हुआ फरार, पुलिस ने ओटीपी के जरिए पकड़ा*

Spread the love

दिल्ली में शर्मासार करने वाली वाली घटना सामने आई है। एक शख्स को अपनी 11 साल की सौतेली बेटी के साथ दो साल से अधिक समय तक कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दक्षिणी दिल्ली के मॉल में एक शोरूम एग्जीक्यूटिव है। पुलिस आरोपी की पिछले दो महीने से तलाश कर रही थी। वह जनवरी में केस दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। आरोपी ने दो महीने तक पुलिस को चकमा दिया लेकिन आखिरकार वह ओटीपी के जरिए पकड़ा गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल 14 जनवरी को वारादत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 33 वर्षीय आरोपी शख्स की तलाश शुरू की थी। पीड़िता दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज की रहने वाली है। पीड़िती की मां ने पिछले साल पुनर्विवाह किया, जिसके बाद वह उनके घर में रहने आ गया।