October 16, 2026

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही, एक हाथ मे पिस्टल एक हाथ में रिवाल्वर परंतु अभी तक नहीं हुई कार्रवाई-अजय मिश्रा

Spread the love

*जनपद उन्नाव*

 

*जनपद उन्नाव में अपराध चरम सीमा पर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है आए दिन घटनाएं हो रही परंतु पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है एक हाथ मे पिस्टल एक हाथ में रिवाल्वर परंतु अभी तक नहीं हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कब लेंगे संज्ञान क्या किसी बड़ी घटना का कर रहे हैं इंतजार?*

 

 

फ़ोटो परिचय:* राजू चौहान की पिस्टल लहराते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

*सफीपुर, उन्नाव।* कोतवाली क्षेत्र में बीजेपी विधायक के मीडिया प्रभारी की पिस्टल लहराने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि तत्काल पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया। लेकिन आरोपी युवक को पुलिस ने अभी तक हिरासत में नहीं लिया।

मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र से बीजेपी विधायक बम्बालाल दिवाकर से जुड़ा हुआ है। विधायक के मीडिया प्रभारी राजू चौहान हाथ में पिस्टल लहराते हुए ग्रामीणों में दहशत फैलाने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। ग्रामीणों में से जब कई एक लोगों ने फोटो सोशल मीडिया पर देखा तो पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ने के लिए मुखबिर का सहारा लिया। लेकिन सत्तादलीय विधायक के दबाव से कोतवाली प्रभारी ने आरोपी युवक को हिरासत में लेने की जहमत नहीं जुटाई। उधर ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चा है कि उक्त राजू चौहान आए दिन ऐसे ही लोगों के बीच में दबंगई करता है। विधायक के संरक्षण के चलते उस पर जल्दी कार्यवाही नही होती, अब यदि असलहा लेकर वो क्षेत्र में घूमेगा तो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। जब वायरल फ़ोटो की खबर नेताओं को हुई तो कई सफेदपोश उसे बचाने के लिए थाने पर पहुंच गए। आरोप है कि सत्ताधारी नेता पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। वायरल फोटो के ट्वीट होने के बाद उन्नाव पुलिस ने जांच कर अग्रिम कार्यवाही करने के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मीडिया सेल से कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

सीओ डॉ0 बीनू सिंह ने कहा कि वायरल फोटो पर संज्ञान लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा-30 के तहत शस्त्र प्रदर्शन अपराध है। उक्त के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।