जौनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर नकेल कसने के लिए सोशल मीडिया कम्प्लेंट सेल का गठन किया गया है। एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि वर्तमान में सोशल नेटवर्किंग साइट्स ने समाज में विचारों व सूचनाओं के आदान-प्रदान में क्रांतिकारी परिवर्तन कर दिया है। यहां तक कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सोशल मीडिया का वृहद उपयोग हो रहा है।सोशल नेटवर्किंग साइट्स के प्लेटफार्म फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप, यू ट्यूब, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों द्वारा विचारों का आदान-प्रदान किया जाता है किंतु इस सुविधा का कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाने, दूसरे धर्म के प्रति लोगों में विद्वेष पैदा करने, किसी की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने, दलगत दुष्प्रचार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के दौरान सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से किये जाने वाले ऐसे कुत्सित प्रयासों अथवा अपराधिक षड्यंत्रों पर सतर्क दृष्टि एवं निगरानी रखने हेतु तथा विधि द्वारा स्थापित नियमों के अनुसार अपराध की श्रेणी में आने वाली घटनाओं के सम्बन्ध में विधि संगत कार्यवाही करने हेतु मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्तर पर एक सोशल मीडिया कम्पलेन्ट सेल का गठन किया गया है।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक