October 26, 2026

सोशल मीडिया जाएंट फेसबुक ने अपनी अनुपालन रिपोर्ट जारी कर दी है- अजय मिश्रा

Spread the love

सोशल मीडिया जाएंट फेसबुक ने अपनी अनुपालन रिपोर्ट जारी कर दी है. जिसमें कंपनी ने बताया कि भारत में 16 जून से 31 जुलाई के बीच उल्लंघन की 10 श्रेणियों में 3.33 करोड़ से ज्यादा कंटेंट पर कार्रवाई की है. फेसबुक के फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने इसी अवधि के दौरान नौ कैटेगरी में 28 लाख कंटेंट पर कार्रवाई की है. कंपनी ने रिपोर्ट में बताया कि हमारे पास 16 जून से 31 जुलाई के बीच Facebook पर 1,504 यूजर्स और Instagram पर 265 यूजर्स की शिकायतें मिलीं थी, जिस पर हमनें कार्रवाई की है.

 

 

30 लाख WhatsApp अकाउंट हुए सस्पैंड-

 

रिपोर्ट में बताया गया कि 46 दिन की अवधि में कंपनी ने करीब 30 लाख WhatsApp अकाउंट सस्पैंड किए हैं. व्हाट्सऐप ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसे इस दौरान 594 कंप्लेंट्स मिलीं थी, जिन पर कंपनी ने कार्रवाई की है. इनमें से ज्यादा अकाउंट को ऑटोमैटिक या फिर बल्क मैसेज की वजह से सस्पैंड किए गए हैं.

 

 

यूजर्स की सेफ्टी के लिए उठा रहे कदम-

 

Facebook के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले कुछ सालों में कंपनी ने यूजर्स को ऑनलाइन सेफ रखने के लिए टेक्नोलॉजी, लोगों और एक्टिविटी में लगातार इन्वेस्टमेंट किया है और उन्हें अपने प्लेटफॉर्म पर अपनी बात रखने के में सक्षम बनाया है. उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में ऑटोमैटिक डिवाइसेज का यूज करके लगातार हटाए गए कंटेंट की डिटेल्स और यूजर्स की शिकायतों के साथ उनपर की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई है.46 दिन की रिपोर्ट जारी कंपनी की तरफ से एक बयान में कहा गया कि हम अपनी नीतियों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट की पहचान और रिव्यू के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, अपनी कम्यूनिटी की शिकायतों और अपनी टीम द्वारा की जाने वाली समीक्षा का इस्तेमाल करते हैं. हमनें इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) नियमों का पालन करते हुए 16 जून से 31 जुलाई की 46 दिनों की अवधि के लिए अपनी दूसरी मासिक अनुपालन रिपोर्ट जारी की है.