November 3, 2026

सोने की सिकड़ी उचक्के लेकर फरार-

Spread the love

*सोने की सिकड़ी उचक्के लेकर फरार*

 

*लोहता*। स्थानीय क्षेत्र के भट्ठी गाव में लोहता कमिश्नरेट पुलिस को सलामी देते हुये गहनो को चमकदार बनाने के नाम पर हीरो होंडा साईन से पहुचें दो युवकों ने मधूबाला देवी पत्नी रमा शंकर चौहान के गले में 15 ग्राम सोने की सिकड़ी देख उसे चमकदार बनाने के लिये अपनी चिकनी चुपड़ी बातों मे फसा कर ले लिये और एक कटोरी में पीले रंग का पावडर डाल कर मधुबाला से कहे कि इसमे सिकड़ी है इसे धीमी आंच पर गर्म करके ले आवो जब मधुबाला गर्म करने के लिये जैसे ही अपने घर के भीतर गई उच्क्के मौका देख कर बाईक से फरार हो गये।

पीड़ीत मधुबाला ने लोहता पुलिस को लिखित सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस जाँच पड़ताल करने की बात कहकर चली गई।