August 12, 2026

सोनभद्र : म्योरपुर ग्राम पंचायत की महिला सीट पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता जायसवाल जी की जीत उनके समाज सेवी पति गणेश जायसवाल और उनके यूथ ब्रिगेड की खूबियों को ले कर खास चर्चाओं में है-एस एम श्रीवास्तव

Spread the love

वार्ड सदस्य हो तो ऐसा! दीपक अग्रहरी जैसा!!

 

सोनभद्र! म्योरपुर ग्राम पंचायत की महिला सीट पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता जायसवाल जी की जीत उनके समाज सेवी पति गणेश जायसवाल और उनके यूथ ब्रिगेड की खूबियों को ले कर खास चर्चाओं में है!

पहले भी चुनाव हुये लोग जीतते रहे जीत हार होती रही! किंतु इस बार यहां प्रधान का चेहरा बदलने से लोगों में काफी खुशी व उत्साह है!

इसका कारण है प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल की समाज सेवा के प्रति समर्पित जनप्रिय छवि! सभी को विश्वास है कि जब संगीता जी के पति गणेश जी और उनकी युवा टीम जो पहले से समाज सेवा आदि को समर्पित रही है इस बार युवाओं में समाज सेवा गांव के विकास का जज्बा और जुनून विकास की नयी इबारत जरूर लिखेगा!

अब देखिये न ग्राम पंचायत स्तर से चले गांव को सेनेटाइज किये जाने वाले अभियान मे सभी युवाओं ने बढ़ कर कार्य किया! जहां प्रधान पति गणेश जायसवाल स्वय तपती दोपहरी में अपने हाथो से मशीन का पाइप पकडे़ आवासीय घरों को सेनेटाइज करते लोगो को प्यार से साफ सफाई के प्रति जागरूक करते दिखे वहीं उनकी टीम के वार्ड सदस्य दीपक अग्रहरी जिन्हे लोग प्यार से छोटा योगी कह कर बुलाते हैं उन्होने भी इस अभियान में काफी मेहनत की! संलग्नक तस्वीर में छोटा योगी अपने वार्ड के साथ साथ अन्य जगहों पर अपने हाथों से गली मोहल्लो में सैनिटाइज करते दिखाई पडे़!

लोगो ने छोटा योगी के इस सेवा भाव की खूब सराहना की और यह भी कहा कि वार्ड सदस्य हो ऐसा! दीपक अग्रहरी जैसा!

गणेश जायसवाल के नेतृत्व में युवाओ की यह टोली घर घर जा कर लोगो को साफ सफाई के प्रति जागरूक करने मास्क सैनेटाइज आदि के सम्बंध में आवश्यक सहायता/टिप्स भी दे रही है!

कोरोना महामारी के बीच अपनी जान जोखिम में डाल कर तपती दोपहरी में थाना रेंज हास्पीटल बस स्टैण्ड सार्वजनिक स्थलों/ घर घर घूम कर समाज की सेवा कर रहे गणेश जायसवाल टीम के युवा सिपाही वार्ड सदस्य दीपक अग्रहरी जैसे युवाओं को हमारा सैल्यूट!

 

रिपोर्ट एस एम श्रीवास्तव