सोनभद्र: जिले में चोपन थाना इलाके के भभाइच गांव में खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौके पर मौत हो गयी। जबकि दूसरे किसान को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी। इस घटना से दोनो किसानों के परिजनों में मातम छा गया। वही सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दूसरे किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।इस संबंध स्थानीय लोगो ने बताया कि सुबह खेत की जुताई करने के लिए गए थे। जहां खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर अचानक ट्रैक्टर पलट गयी। जिससे जुताई कर रहे दो किसान उस ट्रैक्टर के नीचे दब गए। आस पास के लोगों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकला। जिसमें से एक किसान की मौके पर मौत हो गयी जबकि दूसरे किसान को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतक के परिजनों को रो रो के बुरा हाल है। वहीं जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से दो लोग दबे हुए थे जिसमें एक घायल को मृत अवस्था मे जिला अस्पताल लाया गया था । इस घटना में दो लोगो की मौत हुई है।www.mvdindianews.in

More Stories
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-