सैफई मेला ग्राउंड में होगा अंतिम संस्कार, पीएम मोदी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे
स्व. मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को अपराह्न तीन बजे मेला ग्राउंड में होगा। यह मैदान मुलायम सिंह की कोठी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी सैफई पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सोमवार देर रात तक अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए इलाके के हजारों लोग पहुंच चुके हैं। फिलहाल पार्थिव शरीर कोठी के बाहरी कक्ष में दर्शनार्थ रखा गया है। मंगलवार सुबह 10 बजे पार्थिव शरीर को नुमाइश पंडाल में दर्शनार्थ रखा जाएगा, जहां दूर-दूर से आए लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-