April 21, 2026

सेना के जवानों , अधिकारियों के पास अज्ञात नंबरो से पहुंच रहे एसएमएस ।

Spread the love

संपादक की कलम से ,
सिया राम मिश्र ,
चंडीगढ़ । सेना की जासूसी कराने के फिराक में जुटा पाकिस्तान अब एक नया पैंतरा अपना
रहा है । इसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई आँपरेट कर रही है । आईएसआई भारतीय जवानों को अब लाँटरी का झांसा देकर उन्हें फंसा रही है । सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी है ।
पाकिस्तानी एजेंसी लाँटरी के झांसे में फंसाकर जवानों से न केवल उनकी तमाम व्यक्तिगत जानकारियां जुटा रही है , वरन उनकी यूनिटों के संदर्भ में भी डिटेल इकट्ठा कर रही है । ऐसे कुछ मामले सेना ने पकड़े हैं । सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना के जवानों और अधिकारियों के मोबाइल पर एक खास नंबर से एसएमएस पहुंच रहे हैं । इस एसएमएस में जवानों को उनकी लाँटरी निकलने की जानकारी दी जा रही है । एसएमएस में बताया जा रहा है कि उनके मोबाइल नंबर को एक विशेष लाँटरी ड्रा में शामिल किया गया था और ड्रा निकालने के बाद उनके मोबाइल नंबर को इनाम के लिए चुना गया है । लिहाजा उन्हें अब लाँटरी की रकम बतौर इनाम दी जाएगी । इनाम की रकम भी बहुत मोटी बताई जाती है ।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जवान और अफसरों से उनकी तमाम व्यक्तिगत और व्यवसायिक जानकारियां एसएमएस के रूप में मांगी जा रही हैं । जैसे कि उनका पुरा नाम , पता , ई-मेल एड्रेस , क्या और कहां काम करते हैं , किस संस्थान से जुड़े हैं , किस पद पर काम करते हैं , संस्थान का क्या नाम है , संस्थान कहां स्थित है ।