July 14, 2026

सेना के समान से लदी ट्रेन टोरी जंक्शन के पूर्व हुई बेपटरी

Spread the love
  • भारतीय सेना की आर्म्‍स-एम्‍यूनेशन, टैंक लदी एक ट्रेन लातेहार जिले के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के टोरी जंक्‍शन के पूर्वी सिग्‍नल के पास लाइन बदलने के क्रम में सोमवार सुबह पांच बजे बेपटरी हो गई। इसके बाद पूरे इलाके को जवानों ने सुरक्षा घेरा में ले लिया। मौके पर बड़ी संख्‍या में आर्मी और पुलिस के जवान मौजूद हैं। बताया गया है कि रांची से जा रही सेना की इस ट्रेन के साथ सुबह पांच बजे टोरी जंक्‍शन के पूर्वी सिग्‍नल के पास रेल लाइन बदलने के दौरान यह हादसा हुआ। रेलवे के कर्मी बेपटरी हुई ट्रेन को व्‍यवस्थि‍त करने में जुट गए हैं। इससे थोड़ी देर के लिए अप लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रेल पदाधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्षतिग्रस्त पटरियों को दुरुस्त करने का कार्य जारी है। रांची से दूसरी इंजन को टोरी के लिए रवाना कर दिया गया है। टोरी जंक्‍शन पर रेस्क्यू कार्य जारी है।

  मथुरा

  • गो तस्करों और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ पुलिस ने एक गो-तस्कर को मार गिराया पुलिस की गोली से 2 तस्कर हुए घायल 5 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध असलहे, कार, मांस बरामद मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली सभी घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया छाता थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुआ मुठभेड़
     वाराणसी
  • यूपी कॉलेज के सैकड़ों छात्र ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना, एसीएम चतुर्थ को सौंपा ज्ञापन यूपी कॉलेज के सैकड़ों छात्र आज यूपी कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा हुए अभद्र व्यवहार को लेकर और कोरोनावायरस के डर से परीक्षाएं स्थगित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय घेरने पहुंचे थे।।
  •  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के अधिवक्ता भतीजे त्रिलोकी सिंह को बाइक सवार तीन हमलावरों ने कटिहरा मोड़ पर गोली मार दी है।गोली मारकर हमलावर गाजीपुर की तरफ भाग गये है। श्री सिंह को गोली हाथ मे लगी है।श्री सिंह को बलिया के लिये रेफर कर दिया गया है।