*सुसाइड नोट पत्नी ससुर को देकर युवक ने गोली मारकर दी जान*
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंदवा इलाके में रहने वाले अमित पाठक 40 वर्षीय ने परिवारिक विवाद में पत्नी वंदना पाठक और लंका छितुपुर के हरिओम नगर में रहने वाले ससुर उदय नारायण पांडेय को लिफाफा बन्द सुसाइड नोट पकड़ाया।इसके बाद कार लेकर निकल गया। लिफाफा पढ़ने के बाद वंदना ने पुलिस को सूचना दी। ससुर साले डॉक्टर सत्य प्रकाश पांडेय ने कार की पीछा की,लेकिन अमित कार काशी पुरम कॉलोनी में कार लेकर घुस गया।और कार को खड़ी कर लाइसेंसी पिस्टल से बाये तरफ कनपटी में गोली मार ली।बगल में खेल रहे बच्चों ने गोली की आवाज सुनकर बच्चे दौड़े और पुलिस को सूचना दी।
अमित पाठक खलील सरकी शाहजहापुर रहने वाले थे। बड़ागांव जयपुरिया में पढ़ाते थे। उनकी पत्नी सरकारी टीचर हैं।बड़ा बेटा 12 वीं पढ़ाई करता है।एक बेटी हैं।मौके पर एसीपी भेलुपुर इंस्पेक्टर लंका फोरेंसिक टीम पहुंची।

More Stories
पुजारी रामशंकर दास ने की आत्महत्या-
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-