भाजपा के दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर सोमवार रात को हुई बैठक में अलग तस्वीर देखने को मिली। बैठक में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और नितिन गडकरी पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जो हुआ वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दरअसल, बैठक में शामिल होने के लिए जैसे ही सुषमा पार्टी मुख्यालय पहुंची तभी गडकरी भी आ गए। गडकरी सुषमा के पास आए और उनको नमस्ते किया। गडकरी से करीब 6 साल सीनियर सुषमा ने भी बहुत ही सम्मान से गडकरी के सिर पर हाथ फेरते हुए आशीर्वाद दिया। सुषमा ने गडकरी की पीठ भी ठोकी। गडकरी ने इस पूरे वाकये का वीडियो भी शेयर किया है।
वीडियो में सुषमा कह रही हैं कि उन्होंने विजयी भव का आशीर्वाद दिया है। गडकरी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- ‘सुषमा जी आपके आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।’

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक