May 1, 2026

सुल्तानपुर आएंगे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह- अजय मिश्रा

Spread the love

*कल सुल्तानपुर आएंगे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह*

 

सुलतानपुर 23 मई/मा0 मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0/जनपद प्रभारी मंत्री श्री जय प्रताप सिंह का सुलतानपुर में 24 मई को पूर्वान्ह 11ः30 बजे आगमन होगा। मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा सुलतानपुर भ्रमण के दौरान कोविड एल-2 चिकित्सालयों एवं विभिन्न गाॅवों का निरीक्षण किया जायेगा।

मा0 प्रभारी मंत्री जी 24 मई को अपरान्ह 01 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग, सुलतानपुर में विभागीय बैठक के पश्चात प्रेसवार्ता करेंगे। मा0 प्रभारी मंत्री जी अपरान्ह 03 बजे स्थानीय भ्रमण भी करेंगे तथा अपरान्ह 04 बजे लखनऊ के लिये स्टाफ कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।