प्रेस विज्ञप्ति…….
सुभासपा की कई मंडलों में समीक्षा बैठक 17 जुलाई को
– राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर वाराणसी की बैठक में मुख्य अतिथि होंगे
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के निर्देश पर पार्टी ने मंडलीय समीक्षा बैठक का कार्यक्रम जारी किया है।
राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया है कि 17 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर वाराणसी में आयोजित समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
17 जुलाई को ही राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर आजमगढ़, प्रदेश प्रमुख महासचिव रजनीश श्रीवास्तव गोरखपुर, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल मुख्य कमेटी विच्छेलाल राजभर बस्ती व देवीपाटन मंडल तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच राधिका पटेल अयोध्या मंडल की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि होंगी।
इसके बाद 20 जुलाई को मिर्जापुर में आयोजित समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव होंगे। अरुण राजभर ने बताया है कि इन बैठकों में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-