नई दिल्ली. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose) की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा, ‘नेता जी सुभाष चंद्र बोस की वीरता (Bravery) सर्वविदित है. नेताजी जैसे स्कॉलर, सोल्जर और स्टेट्समैन की 125वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रमों की घोषणा हम जल्द करेंगे. उसके लिए एक हाई लेवल कमेंटी बनाई जा चुकी है. आइए इस अवसर को भव्य तरीके से मनाया जाए.’
केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने के लिए सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है. संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक यह समिति अगले साल 23 जनवरी से एक वर्ष तक 125वीं जयंती के वर्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों व समारोहों की रूपरेखा तय करेगी. भारत के स्वाधीनता संग्राम में बोस की भूमिका को देखते हुए केंद्र सरकार ने व्यापक स्तर पर उनकी जयंती मनाने का फैसला किया है.
गौरतलब है कि 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव भी प्रस्तावित हैं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस पश्चिम बंगाल में न सिर्फ एक क्रांतिकारी के तौर पर देखे जाते हैं बल्कि समाज में उनका गहरा प्रभाव है. 2019 लोकसभा चुनाव में मिली जबरदस्त कामयाबी से उत्साहित बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. इसी क्रम में माना जा रहा है कि पार्टी सुभाष चंद्र बोस के आम बंगाली मानस के मन में प्रभाव को भी भुनाना चाहती है.





More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-