लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पांचवीं लिस्ट – कांग्रेस ने देर रात उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी। जिसमें उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप की 56 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं
पाकिस्तानने फिर किया सीजफायर उल्लंघन – जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। अखनूर सेक्टर में लगातार फायरिंग जारी है।मोर्टार भी दागे जा रहे हैं। भारतीय सेना पाकिस्तान को लगातार मुंहतोड़ जवाबदे रही है
ओडिशा के वेदांता प्लांट में हिंसक झड़प, भीड़ ने पुलिसकर्मी को जिंदा जलाया – ओडिशा के वेदांता लिमिटेड के एल्युमीनियम संयंत्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिसकर्मी को जिंदा जला दिया
चौकीदार पर रार, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल बोले- ‘द लाई लामा इज ऑवर चौकीदार’ – कांग्रेस के कद्दावर नेता कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी द्ववारा खुद को चौकीदार नरेंद्र मोदी लिखे जाने पर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि झूठ का चौकीदार।
राजनयिकों को परेशान करने पर भारत ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी – भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से शिकायत की है कि पाकिस्तानी एजेंसियां इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों को फिर से परेशान कर रही हैं। भारत ने पाकिस्तान से इस मामले की जांच करने को भी कहा है।
लंदनमें नीरव मोदी के सामने सवालों की झड़ी, जवाब था सिर्फ नो कमेंट – जब उनसे पूछा गया कि आपके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। इस संबंध में उनका जवाब था नो कमेंट। भारत वापसी के सवाल के जवाब में भी उन्होंने कहा कि नो कमेंट
सपा-बसपा के साथ कोई मतभेद नहीं, हमारा लक्ष्य बीजेपी को रोकना: प्रियंका गांधी – कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि सपा और बसपा की तरह ही कांग्रेस पार्टी भी भाजपा को हराना चाहती है।हमें किसी से कोई भी दिक्कत नहीं है।
जंगल के राजा के सिर पर मौत बनकर मंडरा रहे हैं गधे – जंगल के जीवन पर शोध कर रहे विज्ञानियों ने चेतावनी भी जारी कर रखी है कि भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर आबादी में अाकर कुत्तों तथा गधों को खाने वाले पैंथर (तेंदुए) तथा जरख जंगल तक उस संक्रमण को लेकर जा रहे हैं, जिससे मुक्ति के लिए इन्हें आधुनिक दवाएं दी जाती हैं।





More Stories
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी-
बिना OBC आरक्षण के होंगे UP निकाय चुनाव-
8 सवालों से समझें पूरे गुजरात चुनाव का गणित-