लखनऊ-उत्तर प्रदेश पुलिस ने कैदियों से सम्बन्धित क्रिमिनल रिकार्ड को सार्वजनिक करने के लिए इंटीग्रेटेड व्यवस्था को लांच किया है जहां सीसीटीएनएस से लिंक किये गये कारागार,न्यायालय की सूचनाएं व अपराधियों के इतिहास को सार्वजनिक रुप से जान सकते है यह जानकारी यूपी डीजीपी ओपी सिंह पत्रकार वार्ता में दी।
राजधानी स्थित उत्तर प्रदेश डीजीपी मुख्यालय पर आज पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने प्रेस वार्ता की इस दौरान कहा कि यूपी देश का पहला राज्य होने जा रहा है जहां ऑनलाइन परिजन, प्रॉसिक्यूशन, कारागार और न्यायालय से सम्बन्धित जानकारी सार्वजनिक किये जाने की व्यवस्था की जा रही है उन्होंने कहा ये सभी सूचनाएं थाने पर ही कम्प्यूटर पर एक क्लिक पर उपलब्ध हो जायेगी वहीं इस व्यवस्था के जरिये सीधे एसपीओ से विधिक राय सहित अन्य कार्रवाई की जा सकती है डीजीपी ने कहा इंटीग्रेटेड व्यवस्था से कैदी की फोटो, हुलिया, जन्मतिथि, क्रिमनल इतिहास से सम्बन्धित जानकारी का पता लगाया जा सकेगा।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-