June 13, 2026

सीसीटीएनएस पोर्टल पर तत्समय ही अधिक से अधिक डाटा सिंक किये जाने व सूचनाओं के अधिकतम फीडिंग में सीसीटीएनएस का परफारमेंस हुआ बेहतर-

Spread the love

*प्रेस नोट*

*जनपद भदोही*

*◆सीसीटीएनएस पोर्टल पर तत्समय ही अधिक से अधिक डाटा सिंक किये जाने व सूचनाओं के अधिकतम फीडिंग में सीसीटीएनएस का परफारमेंस हुआ बेहतर*

*◆एनसीआरबी द्वारा जारी राज्य स्तर पर सीसीटीएनएस परफारमेंस की माह सितम्बर की रैंकिंग में जनपदीय पुलिस को मिला 05वां स्थान*

 

डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा सीसीटीएनएस पोर्टल पर निर्धारित कार्यों को तय सीमा के अंदर पूर्ण किए जाने, तत्समय ही अधिक से अधिक डाटा फीडिंग व डाटा सिंक की कार्यवाही हेतु जनपदीय सीसीटीएनएस कोऑर्डिनेटर को लगातार निर्देश दिए जा रहे है।

उक्त निर्देश के क्रम में भदोही जनपदीय कोऑर्डिनेटर के नेतृत्व में सीसीटीएनएस पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार सीसीटीएनएस पोर्टल पर सूचनाओं को तय समय के अंदर फीडिंग व सिंक की कार्यवाही की जा रही है। एनसीआरबी द्वारा राज्य स्तर पर सीसीटीएनएस पोर्टल पर नियुक्त पुलिसकर्मियों के कार्यों के परफॉर्मेंस के आधार पर सभी जनपदों की मासिक रैंकिंग किया जा रहा है। एनसीआरबी द्वारा जारी सूची में माह सितम्बर में जनपदीय पुलिस को राज्य स्तर की रैंकिंग में *05वां स्थान* प्राप्त हुआ है।

*इसे और बेहतर किया जायेगा।*