कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा
*****************
भदोही 09 जनवरी (सत्यम् न्यूज़) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर जानू शहीद मार्ग स्थित सीवर चेम्बर में फंसकर ऑटो पलट गया। जिसमें दबकर एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार हेतु उसे महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। घायल अवस्था में महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में पहुंचर छात्रा को काफी देर तक उपचार नहीं मिल पाया था। अस्पताल में ही वह दर्द से कराह रही थी। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर पनवरिया निवासी वरिष्ठ पत्रकार बाल गोविंद यादव की पोती सोनाली यादव (15 वर्ष) आज बुधवार की सुबह लिप्पन तिराहा स्थित एक गर्ल्स स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह स्टेशन रोड के जानू शहीद बाबा मार्ग के समीप पहुंची तभी नई बाजार की तरफ से आ रहा एक ऑटो सीवर चेम्बर में फंसकर पलट गया। जिसमें दबकर सोनाली को गंभीर चोटे आयी। आनन-फानन में आस-पास के लोगो ने घायल छात्रा को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय उपचार हेतु ले आये। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक नहीं मिल पाये। जिससे काफी देर तक छात्रा दर्द से अस्पताल में ही पड़ी कराहती रही। लोगो ने इसकी सूचना अस्पताल के सीएमएस डाॅ. जयनरेश को भी दूरभाष के माध्यम् से दी। काफी देर बाद उसका उपचार हो पाया। इस बात को लेकर लोगो में आक्रोश देखा गया। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में इस तरह की लापरवाही अक्सर सामने आती रहती है।
www.mvdindianews.in

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max