*सीमा लांघती गंगा हुई बेकाबू*
आज बुधवार को केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी (फोरमैन) हसनैन ने बताया कि बुधवार को दोपहर में 1 बजे यहां गंगा खतरे के निशान 63.105 मीटर से 1.325 मीटर ऊपर 64.430 मीटर पर बह रही हैं। गाज़ीपुर के कई इलाकों में पानी घुस चुका है। स्थानीय ओमप्रकाश तिवारी के अनुसार गंगा में बाढ़ की स्थिति लगातार बनी हुई है, ग्रामीण इलाकों में पानी घुसने से किसानों को फसल और सब्ज़ी का काफी नुकसान हुआ है। शहर के झुन्नूलाल चौराहा, स्टीमर घाट, वेदपुरवा, तुलसिया के पुल सहित कई इलाको में पानी आ चुका है। मोहल्लों और गलियों में पानी आने से स्थानीय लोगो को काफी परेशानी हो रही है, प्रशासन प्रयास कर रहा है लेकिन और नाव के साथ बाढ़ चौकियां और राहत सामग्री की उपलब्धता करनी होगी। वहीं नगर के बाढ़ प्रभावित जितेंद्र चौधरी की दुकान में पानी घुस चुका है, उन्होंने कहा कि गंगा में पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो 2019 के बाढ़ का रिकार्ड टूट जाएगा। फिलहाल जनता बाढ़ से परेशान हैं और जिलाधिकारी एमपी सिंह और एसपी डॉ० ओमप्रकाश व अन्य अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का नाव से दौरा कर रहे हैं और मातहतों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं, जिससे जल्द से जल्द राहत लोगो तक पहुचाई जा सके।
एम.के.राजपूत
गाजीपुर



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-