November 6, 2026

सीतापुर से नकुल दुबे होगें बी, एस ,पी,के प्रत्याशी

Spread the love

बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार को आगामी आम चुनावों के लिए एक नई लिस्ट जारी की है। उत्तर प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पार्टी ने घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ पार्टी अभी तक राज्य में 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। ताजा लिस्ट में सीतापुर और फतेहपुर समेत पांच सीटों पर बीएसपी ने नामों की लिस्ट जारी की है।
पार्टी ने धौरहरा से अरसद अहमद सिद्दीकी, सीतापुर से नकुल दुबे, मोहनलालगंज (अनुसूचित जाति) से सीएल वर्मा, फतेहपुर से सुखदेव प्रसाद और कैसरगंज से चंद्रदेव राम यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।