*सीडीओ समेत तीन अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति*
एटा। मतगणना में लापरवाही को लेकर सत्ता पक्ष की चेतावनी के बाद सीडीओ सहित तीन अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति चुनाव आयोग से की गई है। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 10 पर हुई गड़बड़ी का मामला बहुत ज्यादा गरमा गया है। बिना पूरी गणना के सपा प्रत्याशी को विजयी घोषित कर प्रमाण पत्र दे दिया। बाद में भाजपा के धरना देने के बाद मिलान में भाजपा प्रत्याशी विजयी निकले। इसे लेकर भाजपा के सांसद और विधायकों ने गुरुवार को डीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की। डीएम डॉ. विभा चहल ने रिटर्निंग अधिकारी सीडीओ अजय प्रकाश और सहायक रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी सीवीओ डॉ. रामहरि को निलंबित करने और विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-