*सीओगण अपने सर्किल के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर जनता के समस्याओं का करे निस्तारण- एडीजी जोन*
गोरखपुर।ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली जनसमस्याओं के समाधान व पुलिस तथा ग्राम प्रधानों के मध्य समन्वय स्थापित करने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन गोरखपुर अखिल कुमार द्वारा जोन के सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि आगामी 15 सितम्बर से पूर्व क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों की बैठक कर सर्किल के क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी स्वयं उपस्थित रहेंगे। इस बैठक के दौरान जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए विचार-विमर्श किया जायेगा। जनता की समस्याओं के निस्तारण की दिशा में चलाये जाने वाले इस अभियान से संबंधित बैठक के दौरान सम्बन्धित क्षेत्र के बीट पुलिस अधिकारी व चौकीदार भी उपस्थित रहेंगे जिससे जन-समस्याओं के सफल निस्तारण में सहयोग मिल सके। यह बैठक आगामी 15 सितम्बर से पूर्व आयोजित कर अनुपालन रिपोर्ट से अवगत कराने हेतु भी अपर पुलिस महानिदेशक, द्वारा निर्देशित किया गया है।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-