सीएससी संचालक द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत निकाली गई बाइक रैली
मीरजापुर आज शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा अधिकृत सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा राज्य मंत्री परिवहन (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश एवं जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के दिशा निर्देशन में आज जनपद के कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बाइक रैली जन जागरूकता हेतु निकाली गई। बाइक रैली को अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया बाइक रैली का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण जनता को जागरूक करना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत सड़कों को साफ रखना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है तथा यातायात से संबंधित एंबुलेंस को रास्ता देना दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना सिग्नल लाइट के तहत रेड लाइट होने पर स्टॉप लाइन से पीछे रुकना सड़क सुरक्षा अभियान के बेसिक नियम है इस नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना भी है अतः ज्यादा से ज्यादा लोग इस बेसिक नियम को आत्मसात करें इसीलिए बाइक रैली निकालकर जन-जन को जागरूक किया जा रहा है इस अवसर पर सीएससी जिला प्रबंधक रमेन्र्द शुक्ला ने बताया की बाइक रैली कलेक्टर परिसर से होते हुए भरूहवाना चैराहा पर जाकर समाप्त हुई इस अभियान में सीएससी के कर्मठ संचालकों ने जोश के साथ हिस्सा लिया।
जिलाधिकारी ने किया कॉरिडोर प्रगतिकार्य का निरीक्षण, ठेला देख हुए नाराज ,
थानाध्यक्ष विन्ध्याचल को दिया ठेला हटाने निर्देश
निर्माणाधीन स्थल के आस पास न रहे कोई ठेला, खुमचा व अन्य अतिक्रमण
मीरजापुर आज शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रवीणकुमार लक्षकार ने शुक्रवार की दोपहर कॉरिडोर प्रगतिकार्य का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुरानी व्हीआईपी, न्यू व्हीआईपी, पक्काघाट व मन्दिर के चारो तरफ हो रहे निर्माणकार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ध्वस्त हो रहे हवनकुण्ड इत्यादि को तेजी से पूर्ण कराया जाय । ध्वस्तीकरण के साथ साथ मलवे को भी हटाने का कार्य होता रहे, जिससे कार्यदाई संस्था को निर्माण कार्य करने में बाधा न उत्पन्न हो । पुरानी व्हीआईपी व मन्दिर के पास ठेला इत्यादि देखकर काफी नाराज दिखे । उन्होंने स्वयं ठेला लगाने वालों को फटकार लगाई तथा नगर मजिस्ट्रेट विनयकुमार सिंह को निर्देश जारी किया कि निर्माणाधीन स्थलों से ठेला व किसी प्रकार का अतिक्रमण फौरन हटवाये न मानने वालों पर दंडात्मक कार्यवाई सुनिश्चित करें परकोटा व तोरण द्वार के लिए खरीदी जा रही सम्पत्तियों की रजिस्ट्री के बारे में उन्होंने कहा कि जल्दी ही समस्त सम्पत्तियों की खरीददारी पूर्ण कर ली जाएगी तथा तय समय पर कार्य भी पूर्ण होगा । इस दौरान कार्यदाई संस्था के जेई व थाना प्रभारी विनीत राय उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था सी0एण्ड0सी0एस0 द्वरा निर्माणाधीन 03 परियोजनाओ का किया गया निरीक्षण
विन्ध्याचल में निर्माणाधीन 50 व्यक्तियो के लिये आश्रय स्थल, इंजीनियरिंग कालेज व मोहनपुर पहाड़ी में निर्माणाधीन डिग्री कालेज का किया गया निरीक्षण
धीमी प्रगति व खराब गुणवत्ता पर व्यक्त की गयी कड़ी नाराजगी
मीरजापुर आज शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा आज अपने जनपद भ्रमण के दौरान जनपद में 50 लाख की लागत से अधिक निर्माणाधीन परियोजनाओ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विन्ध्य कारीडोर के निरीक्षण के उपरान्त विन्ध्याचल में निर्माणाधीन लगभग 182 लाख की लागत से 50 व्यक्तियो के लिये आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानो पर प्लास्टर की गुणवत्ता काफी खराब पाई गई। दीवालो तथा खिड़कियो व दरवाजो के कार्नर पर किये गये प्लास्टर हाथ से ही टूट रहे थे। कई जगह ईट की गुणवत्ता खराब पायी गयी। आश्रय स्थल में शौचालय के अन्दर बनाये जा रहे दीवाल में प्रयुक्त होने वाले बालू, सीमेन्ट में बालू की मात्रा अधिक पायी गयी। 19 बेड के लिये बनाये जा रहे हाल में बीम की गुणवत्ता सही नही पायी गयी। सीढ़ियो पर सीमेन्ट बालू के द्वारा लगाये गये ईट में भी सीमेन्ट की मात्रा कम पायी गयी, जिसे हाथ से ही उठाने पर ईट अलग हो गया। इसी प्रकार छत पर बनाये गये बाउन्ड्रीवाल की गुणवत्ता भी सही नही पाये जाने पर जिलाधिकारी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये कार्यदायी संस्था सी0एण्ड0डी0एस0 को ब्लैक लिस्टेड करने को कहा। मौके पर उपस्थित अवर अभिन्यता को कड़ी फटकार लगाते हुये निर्देशित किया कि प्रयुक्त होने वाली सामाग्रियो की गुणवत्ता में सुधार लाया जाय तथा आज शाम तक लिखित रूप से भवन पूर्ण होने की तिथि के बारे में अवगत कराया जाय। तदुपरान्त जिलाधिकारी द्वारा पालीटेक्निक परिसर में कार्यदायी संस्था सी0एण्ड0डी0एस0 द्वारा लगभग 127 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन आई0टी0 इंजीनियरिंग कालेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्लैब का कार्य पूर्ण तथा प्रथम तल स्लैब का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। प्रथम तल पर 30 प्रतिशत स्लैब कार्य पूर्ण किया गया हैं। इसी प्रकार वर्कशाप का 40 प्रतिशत स्लैब कार्य पूर्ण तथा शेष स्लैब डालने का कार्य प्रगति पर हैं। निरीक्षण के दौरान कई जगह पर ज्वाइंट के स्थान पर बीम टूटा हुआ पाया गया जिसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा कि कार्य में लेबरो की संख्या बढ़ाते हुये तेजी लायी जाय। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी जिलाधिकारी द्वारा अपने निरीक्षण के क्रम में पहाड़ी विकास खण्ड अन्तर्गत मोहनपुर पहाड़ी पर निर्माणाधीन डिग्री कालेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यदासी संस्था सी0एण्ड0डी0एस0 के द्वारा बताया गया कि अब तक प्राप्त 05 करोड़ धनराशि के सापेक्ष 03 करोड़ 78 लाख 50 हजार व्यय किया जा चुका हैं। निरीक्षण के दौरान बीम की फिनिशिंग अत्यन्त खराब पायी गयी। कई बीम नीचे की तरफ झुका हुआ पाया गया तथा कमसे कम 04 बीम टेढ़ा पाया गया जिसे जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये उपस्थित अवर अभियन्ता को कड़ी फटकार लगाते हुये बीम व पिलर सही कराने का निर्देश दिया। पिलर से लगे हुये बनाये गये दीवाल के बीच में गैप पाये जाने पर उसे सीमेन्ट व बालू से भरने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में केवल 04 या 05 मजदूर के द्वारा सटरिंग का कार्य किया जा रहा था जबकि जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि लेबरो व राजगीरो की संख्या बढ़ाते हुये प्रथम तल पर दीवालो को जोड़ने का कार्य भी कराया जाय तथा भूतल के हिस्से पर खिड़कियो व दरवाजे लगाने हेतु निर्देशित किया गया ताकि कार्य में तेजी लाते हुये समय से पूरा कराया जा सकें। उक्त डिग्री कालेज को मार्च 2022 में ही पूर्ण कराना था धीमी प्रगति को देखते हुये जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि मजदूरो की संख्या बढ़ाते हुये कार्य तेजी लाये तथा कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया निरीक्षण के दौरान पाये गये कमियों को दूर किया जाय। आगे के निरीक्षण यदि गुणवत्ता खराब पायी जाती है तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
अधिकारियों के अपील पर भूषा दानदाताओं ने बढ़ाया सराहनीय कदम लगातार दूसरे दिन भी भूषा दान
ब्लाक प्रमुख पहाड़ी व पूर्व ब्लाक प्रमुख लालगंज द्वारा किया गया भूषा दान
मीरजापुर आज शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी गौशालाओं में गोवंश संरक्षण के लिए अधिकारियों के अपील पर भूषा दानदाताओं के द्वारा सराहनीय कदम बढ़ाया गया है। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी श्री लक्ष्मी वीएस के अपील पर ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी श्री इंद्र बहादुर पांडे ने महुआरी गौशाला को 40 कुंटल भूषा दान किया गया। इस अवसर पर एडीओ आई एस बी उपाध्याय एवं वीडियो एचडी विजय शंकर एवं ग्राम प्रधान महुआरी उपस्थित रहे । इन लोगों के समक्ष 40 क्विंटल भूषा का दान महुआरी गौशाला को दिया गया। पूर्व प्रमुख विकास खंड लालगंज द्वारा उपायुक्त उपायुक्त श्रम एवं रोजगार खंड विकास अधिकारी सचिव ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान की उपस्थिति में 10 कुंतल भूसा दान अस्थाई निराश्रित गोवंश केंद्र बामी लालगंज को दिया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद में अब तक 485 कुन्तल भूषा दान के रूप में प्राप्त हुआ हैं।
मण्डलायुक्त ने 50 लाख की लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओ की समीक्षा
आर0ई0डी0 (आर0ई0एस0) के द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो में कम प्रगति पर मण्डलायुक्त ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी
मीरजापुर आज शुक्रवार को विन्ध्यांचल मण्डल, की रू0 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं (भवन, सड़क एवं पुल) की प्रगति की समीक्षा बैठक आयुक्त, विन्ध्याचल मण्डल, योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में आहूत की गयी है। 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाएं (भवन, सड़क एवं पुल), शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति समीक्षा, जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास निधि अन्तर्गत निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति समीक्षा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर श्रीलक्ष्मी वीएस, भदोही भानु प्रताप सिंह, सोनभद्र अमित पाल शर्मा, संयुक्त आयुक्त सुरेश चन्द्र मिश्र, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य वन संरक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य अभियंता /अधीक्षण अभियंता (लो०नि०वि०), समस्त अधिशासी अभियंता (लो०नि०वि०), अधिशासी अभियंता (एन०एच०), अधिशासी अभियंता (एन०एच०ए०आई०) एवं समस्त कार्यदायी संस्थाओं के जनपद स्तरीय एवं मण्डल स्तरीय अधिकारी तथा निर्माणाधीन कार्यों के प्रशासनिक विभाग के मण्डलीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया किया गया। बैठक में जनपद मीरजापुर के 90, भदोही के 42 तथा सोनभद्र के 64 परियोजनाओ के प्रगति की समीक्षा की गयी। मण्डलायुक्त द्वारा सभी विभागीय अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा गया कि विभागीय अधिकारी सम्बन्धित कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित करते हुये निर्माणाधीन कार्यो की प्रगति का निरीक्षण करे । उन्होने कार्यदायी संस्थाओ को निर्देशित करते हुये कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाये रखते हुये कार्य पूर्ण होने की समय सीमा का विशेष ध्यान दिया जाय। निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण तकनीकी टीम के द्वारा कराया जायेगा किसी भी स्तर पर गुणवत्ता खराब पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
आर0ई0डी0 (आर0ई0एस0) के द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो में कम प्रगति पर मण्डलायुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये चेतावनी दी गयी कि अगले माह तक कार्य में प्रगति न लाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की गयी। लोक निर्माण विभाग के 25 कार्यो सोपक्ष एक भी पूर्ण न होने पर मण्डलायुक्त द्वारा चेतावनी देते हुये निर्देशित किया गया कि कार्य में तेजी लाये आवश्यकता हो तो मजदूरो व मशीनो की संख्या भी बढ़ायी जाय। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग की वर्ष 2021-22 में स्वीकृत 31 सड़को के सापेक्ष एक भी सड़क पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये चेतावनी दी गयी। कार्यदायी संस्था जिला पंचायत मीरजापुर के ग्राम पंचायत सेरूआ में सुगापाक गढ़वा मार्ग अपूर्ण होने पर अवशेष 200 मीटर कार्य को तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार नगर पालिका मीरजापुर के द्वारा वर्ष 2021-22 में स्वीकृत 25 सड़को के सापेक्ष बताया गया कि एक सड़क पूर्ण किया गया शेष प्रगति पर है। मण्डलायुक्त द्वारा अपर जिलाधिकारी मीरजापुर को निर्माणाधी सड़को के निरीक्षण के भी आदेश दिये। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग भदोही के द्वारा 08 निर्माणाधीन कार्य के सापेक्ष बताया कि धनाभाव के कारण अपूर्ण हैं। इसी प्रकार जिला पंचायत भदोही के द्वारा एक कार्य में विवाद तथा भदोही जौनपुर मार्ग के वरूणा नदी से पोकलपुर मार्ग में 500 मीटर भूमि भी विवाद बताया गया कि मण्डलायुक्त द्वारा तत्काल मौके पर निस्तारण के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर मुख्य अधिकारी को दिया गया। जनपद सोनभद्र के लोक निर्माण द्वारा 45 कार्य के सापेक्ष 16 पूर्ण बताया गया कि तथा 29 कार्यो में धनाभाव बताया गया। बैठक कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सोनभद्र, पी0एम0जी0एस0वाई, यू0पी0सी0एण्ड0एस0, यू0पी0 सिडको, आवास विकास सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओ के द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओ के प्रगति की समीक्षा की गयी।

More Stories
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा और अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया-
कल एसओ ने विंध्य कॉरिडोर के मजदूरों को हड़काया-
अनुमानित कीमत ₹ 01 करोड़ के अवैध गांजा व ट्रक के साथ 03 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार-