लखनऊ
सीएम योगी से मिलेगा आंध्र प्रदेश के आदिवासी बच्चों का समूह
बच्चो की इच्छा थी सीएम योगी से मिलने की
मुख्यमंत्री योगी ने खुद बुलाया मिलने के लिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज आंध्र प्रदेश से भारत भ्रमण पर निकले बच्चो का समूह मुलाकात करेगा
सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री आवास पर मिलने का समय दिया गया
6 फ़रवरी को आंध्र प्रदेश के 21 बच्चों का दल भारत भ्रमण पर निकला था , पिछले करीब एक हफ्ते से बच्चो का समूह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर रहा है
इन बच्चो के उत्तर प्रदेश में होने की खबर जैसे ही मुख्यमंत्री को पता चली , उन्होंने व्यस्तता के बावजूद लखनऊ से बाहर होते हुए भी इन बच्चों के रहने खाने का इंतज़ाम करवाया , साथ ही इन बच्चों के लिए होली की मिठाई भी भिजवाई
आन्ध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में टाइगर रिजर्व श्रीसेलम के अंदरूनी हिस्से में बसा एक छोटा सा चेंचू आदिवासियों का गाँव पलूतला…
यहाँ से संरक्षक कलिदासु की देखरेख में 21 बच्चों का एक दल साइकिल से हिमालय को छूने निकल पड़ा। सबसे छोटा 8 साल का और सबसे बड़ा 18 का, इनमें 6 लडकियां भी शामिल हैं…

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-