April 20, 2026

सीएम योगी ने चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि- अजय मिश्रा

Spread the love

सीएम योगी ने चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

 

भारतीय स्वाधीनता संग्राम के तेजस्वी हस्ताक्षर, महान क्रांतिकारी, देशप्रेम के अद्भुत प्रतीक, काकोरी घटना के महानायक, अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद जी को उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि

 

आपका बलिदान युगों-युगों तक हम सभी के मन में राष्ट्र प्रेम की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा-सीएम योगी

 

संत रविदास जयंती पर किया नमन

 

महान संत, अद्भुत समाज-सुधारक, अनुपमेय रचनाकार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन

 

‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ जैसे निर्मल दर्शन के माध्यम से समाज को आडंबरमुक्त एवं समरस बनाने की प्रेरणा देने वाले गुरु रविदास जी के विचार हम सभी के लिए प्रेरणाप्रद हैं।

 

सीएम योगी ने नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

महान समाजसेवी, ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ की भावना की प्रतिमूर्ति, ‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय’ की संकल्पना के प्रणेता, भारत रत्न, राष्ट्रऋषि श्रद्धेय नानाजी देशमुख जी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि-सीएम योगी

 

‘स्वावलंबी समाज’ के निर्माण हेतु आपके विचार हमारे लिए पथ प्रदर्शक हैं-सीएम योगी