*बंगालः सीएम ममता ने मंच से उछाला फुटबॉल, बोलीं- पूरा देश बोल रहा ‘खेला होबे*….
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान एक नारा खूब गूंजा. नारा था सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का ‘खेला होबे’. इस नारे को पूरे देश में इतनी लोकप्रियता मिली कि यूपी में समाजवादी पार्टी ने दीवारों पर इसका भोजपुरी वर्जन लिखवा दिया- अब यूपी में खेला होई. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से भी यूपी में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है- यूपी में खेला ना होई.
बंगाल के चुनाव बीतने के बाद टीएमसी सरकार बनाने की हैट्रिक लगा चुकी है लेकिन इस लोकप्रिय नारे को छोड़ने के मूड में नहीं नजर आ रही. अब पश्चिम बंगाल सरकार 16 अगस्त को ‘खेला होबे’ दिवस मनाने जा रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2 अगस्त को इस आयोजन को हरी झंडी दिखा दी. ममता बनर्जी ने मंच से फुटबॉल उछालकर खेला होबे कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया.

More Stories
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-
कोलकाता पहुंची टीम योगी के साथ मीटिंग में उद्यमियों ने योगी सरकार के प्रयासों को सराहा-
सियालदह ट्रेन पर पथराव करने वाले 4 लोग गिरफ्तार-