May 2, 2026

सिलेंडर लदे टेंपो की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत, दो महिलाएं घायल-

Spread the love

सिलेंडर लदे टेंपो की चपेट में आकर स्कूटी सवार की मौत, दो महिलाएं घायल

 

वाराणसी । बड़ागांव थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के समीप सोमवार की देर शाम को सिलेंडर लदे टेंपो की चपेट में आकर स्कूटी सवार रफीक 40 वर्ष नामक युवक की मौत हो गई तथा दो महिलाएं निगम सुधा सिंह व आंचल घायल हो गई ।

बताया जाता है कि तीनों ही बड़ा गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेकर अपने अपने घर जा रहे थे । मदनपुर गांव के समीप सिलेंडर लदे टेम्पो ने अनियंत्रित होकर रफीक की स्कूटी में टक्कर मारने के बाद दोनों महिलाओं को धक्का मारा । जिससे तीनो गिरकर छटपटाने लगे । आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । जहां स्कूटी सवार रफीक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तथा घायल दोनों महिलाओं को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया । मृतक रफीक गजापुर गांव का निवासी तथा घायल महिलाएं कौवा टांड़ गांव की निवासी बताई जाती है ।