सिरोही जिले के नामदेव छीपा समाज भितरोट परगना सरुपगंज द्वारा संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज का वार्षिकोत्सव मेला धूमधाम से हुआ संपन्न। विजय परमार
श्री नामदेव छीपा समाज द्वारा आयोजित इस समारोह में सिरोही पाली जालोर राजस्थान के पड़ोसी राज्य गुजरात महाराष्ट्र विभिन्न राज्यों से समाज बंधुओं ने भाग लिया विट्ठल भगवान एवं संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की पूजा अर्चना की गयी साथ में भजन संध्या का विशाल आयोजन किया गया तथा हास्य कलाकार जुगल किशोर मारवाड़ी हास्य कलाकार जगीया पिंटिया ने समाज को हँसा हँसा कर लोट-पोट किया।
इसमे छीपा समाज के भी कई कलाकार भी भजन गाने में मौजूदा रहे महेंद्र भाई भाटी ,डुंगर मल मकवाना, मुकेश भाई बरलूट, अपनी हाजिरी लगाई दूसरे दिन चढावो का कार्यक्रम की शुरुआत किया गया ।
समाज बंधुओं ने अपने चढ़ावे बढ़ चढ़ कर लिए। कोरोना काल के चलते पूरे देश भर में 2 वर्ष से सामाजिक आयोजन नहीं हो पाए
श्रीनामदेव छीपा समाज भिटरोट परगना सरूपगंज द्वारा लगभग कोराना के बाद यह प्रथम समारोह आयोजित किया गया ।
इसलिए समाज बंधुओं में खुशी की लहर दिखाई दिया अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के साथ मे महा आरती हुई। ओर वरगोडा में हाथी घोड़ा रथ के सवारी के साथ में भगवान विट्ठल व नामदेव जी महाराज का भव्य वरघोड़ा पूरे शहर में निकाला गया । बेंडबाजा की धुन पर समाज बंधुओं ने नाचगान के साथ आनंद लिया।
उसके बाद प्रसादी का आयोजन की शुरुआत की गयी जिसमें विशेष कर जूठा भोजन न छोड़ने के लिए नामदेव जन कल्याण मंच के ग्रुप एडमिन छगन बी छीपा रत्नागिरी महाराष्ट्र नामदेव छीपा समाज रत्नागिरी के अध्यक्ष पद पर जो रत्नागिरी महाराष्ट्र से
एक अभियान ले कर वहा अपनी भुमिका निभाई । “उतना ही लेना थाली में, व्यर्थ न जाये नाली में”
साथ में छीपा समाज सरूपगंज के युवाओं के साथ मिलकर वहां अभियान चलाया गया साथ में भुरारामजी झोटडा उपाध्यक्ष भाजपा मंडल चितलवाना ब्लोक, अध्यक्ष छीपा समाज साचोर जालोर जगदिश भाई झोटडा ,परेश भाई थराद मनसुख भाई ,पुणे गोपाल भाई, जावाल धनराज भाई, नितोडा खिमचंद शिवगंज, महेन्द्र भाई भाटी, मुकेश भाई बरलूट, रवि मनोज बरलूट, ने सारथी बनकर अपनी सेवाएं दी ।
इस आयोजन को झुठा भोजन मुक्त आयोजन में अपनी मिशाल कामयाबी हासिल की ।
संगठीत हुए समाज के सभी भाइयों बहनों युवा साथियों ने मंच ग्रुप एडमिन छगन बी छीपा की सराहना की
ओर कहा बहुत बढ़िया पहल है सभी समाज बंधुओं ने साथ भी दिया।
सभी के मुंह से यही सुनने को मिला कि अपने छीपा समाज हर आयोजन झूठा भोजन मुक्त हो छगन बी छीपा हर वर्ष इस आयोजन में आ कर झुठे भोजन मुक्त अभियान चलाकर अपने सेवाएं दे रहे हैं इस विषय को ध्यान में रखते हुए श्री नामदेव छीपा समाज भिटरोत परगना सरूपगंज कि ओर से सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया नामदेव जनकल्याण मंच ग्रुप के इस अभियान में विशेष सहयोग के रुप में धनराज भाई वाव गुजरात नितोडा वालों ने सहयोग दिया ।

More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
रानीगांव में मगरी माताजी मां अम्बे चामुंडा माताजी का भव्य मेला संम्पन्न – विजय परमार
राजस्थान के बीकानेर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र-