August 2, 2026

सिराथू रेलवे क्रासिंग से अपनी गाड़ी निकल ते समय, अचानक से पीछे से आ रही ट्रेन ने टक्कर, जिसमें व्यक्ति का पैर कट गया – अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

कौशाम्बी

 

सैनी कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला महेन्द्र उर्फ गुड्डू अपनी बहन हेमा को बुलाने उसके ससुराल हिनौता गया था ।अपनी बहेन हेमा को लेकर अपने घर देवीगंज सौरई वापस जा रहा था। जैसे ही वह सिराथू रेलवे क्रासिंग से अपनी गाड़ी निकल रहा था, तभी अचानक से पीछे से आ रही ट्रेन ने टक्कर मार दिया । जिसमें महेंद्र उर्फ गुड्डू का पैर कट गया और हाथ में भी चोट आई है। जिसके बाद मौजूद रहे लोग रिंकू शुक्ला ,कपिल चौरसिया ,रमन केसरवानी ,राकेश कुमार अन्य राहगीरों की मदद से महेंद्र उर्फ गुड्डू को पीएचसी सिराथू ले जाया गया ।जहां पर उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।