*विधायक ने दीनदयाल चिकित्सालय परिसर में सीटी स्कैन सेंटर व सेमिनार भवन का फीता काटकर किया उद्घाटन*”
वाराणसी।पंडित दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय परिसर मे ट्रामा सेंटर के सामने शहर उत्तरी के विधायक रविन्द्र जायसवाल ने निशुल्क सीटी स्कैन सेंटर और सेमिनार भवन का आज फीता काट कर उद्घाटन किया। सेमिनार भवन में लोगो को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि पहले मरीजों को सीटी स्कैन के लिए 500 रुपये देने पड़ते थे अब से सभी मरीजो का सीटी स्कैन जाँच मुफ्त में किया जायेगा। साथ ही साथ उन्होंने अस्पताल परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति व पार्क में जल्द से जल्द फव्वारा भी लगाया जायेगा। सीएमएस मेजर डॉक्टर विपुल कुमार ने उनका स्वागत व अभिनन्दन किया। इस मौके पर डॉक्टर विकास पांडेय,डॉक्टरआशीष, डॉक्टर नेहरा कुमार गुप्ता, डॉक्टर रामकुमार डॉक्टर, सुधीर आदि लोग उपस्थित रहे।_

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-