सिंगर-कंपोजर बप्पी लहरी का 69 की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
मुंबई. मशहूर गायक और कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है. बप्पी लहर (Bappi Lahiri Death) का निधन मुंबई के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में हुआ है. अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया है, ‘बप्पी लहरी को अस्पताल में एक महीने भर्ती रखा गया था. इसके बाद उन्हें सोमवार को छुट्टी दी गई थी. लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी. इसके बाद परिवार ने घर पर ही डॉक्टर को बुलाने के लिए कॉल की थी. बाद में उन्हें अस्पताल लाया गया था. उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं. उनका निधन मंगलवार रात को ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया (OSA) के कारण हुआ है.’
क्रिटिकेयर हॉस्पिटल के अनुसार डॉ. दीपक नामजोशी बप्पी लहरी का इलाज कर रहे थे. उन्हें ओएसए और चेस्ट इंफेक्शन था. उनका निधन मंगलवार रात को 11:45 बजे हुआ. बप्पी लहरी को पिछले एक साल से ओएसए की बीमारी थी. उन्हें पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हर बार वह ठीक होकर घर गए थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी बप्पी लहरी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्विटर पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था, विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था. कई पीढ़ियों के लोग उनके कार्यों से खुद को जोड़ सकते हैं. उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. ओम शांति.’

More Stories
क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो द्वारा रखी गयी बैठक हुई संम्पन्न – विजय परमार
एक और एयरलाइन दिवालिया हुई-
मुम्बई जूना पुणे मुम्बई हाइवे पर बस गिरी खाई में हुआ बड़ा हादसा – विजय परमार