April 15, 2026

*सासाराम- लूट के दौरान अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली फिर भीड़ ने लुटेरे को पीट-पीटकर मार डाला*

Spread the love

बिहार के सासाराम में अपराधियों ने दिनदहाड़े रेलवे के बुकिंग पर्यवेक्षक समेत दो लोगों को लूट की नियत से गोली मार दी. गोलीबारी की इस वारदात में जहाँ पर्यवेक्षक और एक महिला घायल हो गई वहीं भीड़ ने एक लुटेरे की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

घटना नगर थाना के पोस्टऑफिस चौराहा स्थित स्टेट बैंक की है. जानकारी के मुताबिक रेलवे के बुकिंग पर्यवेक्षक अशोक सिंह बैंक में रेलवे का 24 लाख रुपया जमा करने आये थे. इसी दौरान उनसे लूटपाट की कोशिश की गई. इस दौरान लुटेरों ने फायरिंग की जिसमें अशोक सिंह और एक महिला को गोली लग गई.गोली चलने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. आक्रोशित लोगों ने घटना के बाद आरोपी लुटेरों में से एक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की.

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि लुटेरे की पहचान पंकज गोस्वामी के तौर पर हुई है. उसके पास से पुलिस को 6 जिंदा कारतूस मिले हैं.पुलिस के मुताबिक रेलवे कर्मचारी बगैर गार्ड के ही बैंक में पैसे जमा करने आये थे. गोली लगने से घायल हुए दोनों लोगों समेत आरोपी लुटेरा जिसकी स्थिति गंभीर थी इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई