*वाराणसी:* सारनाथ पुलिस ने मंगलवार की बीती रात को चेकिंग के दौरान लेढ़ूपुर के पास से एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से पुलिस ने बिना नंबर की टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक बरामद किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त निरज सिंह ग्राम झोटना, थाना जखिनियां, जिला गाजीपुर का रहने वाला वाला है।
इस गिरफ्तारी के संबंध में एसएसआई अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि हमारी पुलिस टीम लेढ़ूपुर के पास वाहन चेकिंग कर आरही थी कि उसी समय एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया, जैसे पुलिस बल द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो हड़बड़ा कर अचानक से करीब 10-15 कदम पहले मोटर-साइकिल रोक दिया और गाडी को वापस तिलमापुर की ओर मोड़कर भागना चाहा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेर-घार कर पकड़ लिया गया।
फिलहाल सारनाथ पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुक़दमा अपराध संख्या 48/19 धारा- 411/414आईपीसी के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई अवधेश कुमार तिवारी, सब इंस्पेक्टर मोहम्द शाबान, सब इंस्पेक्टर विनायक सिंह, कॉन्स्टेबल उमेश चन्द्र भारती, कॉन्स्टेबल बृजभान निषाद शामिल रहे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-