April 17, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जरमुंडी हुआ भ्रष्टाचार का केन्द्र-सुशील झा

Spread the love

दुमका (झारखंड) :-

 

*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जरमुंडी हुआ भ्रष्टाचार का केन्द्र:-*

 

⏺ जिले के जरमुंडी स्वास्थ्य केन्द्र के लैब टेक्नीशियन विजय कुमार के द्वारा टी.बी.(यक्ष्मा) के एक गरीब महिला रोगी से दवा उपलब्ध कराने के नाम पर 1500/-रू0 की की गई मांग ।

⏺ सरकार द्वारा टी.बी.के निःशुल्क ईलाज के बावजूद भी जरमुंडी प्रखंड के जोंका ग्राम निवासी एवं टी.बी.के गरीब महिला रोगी आशा देवी से 700/- रू0 लेकर सरकारी अस्पताल के लैब टेक्नीशियन विजय कुमार ने दिया दो महीने की दवा ।

⏺ सरकार द्वारा गरीब परिवार के टी.बी.रोगी को दिया जाता है आर्थिक सहायता, मुफ्त ईलाज और अस्पताल आने-जाने का भत्ता ।

⏺ बहरहाल ग्राम स्वास्थ्य समिति के सहिया इन्दु देवी की मदद से टी.बी.के इस गरीब महिला रोगी ने उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जला स्वास्थ्य समिति दुमका से लगाई है न्याय की गुहार ।

 

सुशील झा