*सामुदायिक शौचालय का कार्य रूका*
*अतिक्रमणकारियों ने रातोरात किया अवैध निर्माण*
*अधिकारियों के समझाने का नहीं हुआ असर*
हरहुआ
स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चौका में सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य को रोकवा कर उसपर रातों रात अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध निर्माण कार्य कर लिया गया है।
सूचना मिलने पर खंड विकास अधिकारी हरहुआ धर्मेन्द्र प्रसाद द्विवेदी के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह तथा एडीओ पंचायत गुलाब सिंह सेक्रेटरी बृजेश सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए।
अधिकारियों ने ग्राम प्रधान बच्चेलाल पटेल से साथ चलने को कहा, जिसपर प्रधान द्वारा घटना स्थल पर जाने से इंकार कर दिया गया।
एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह और एडीओ पंचायत गुलाब सिंह कार्य स्थल कृष्णापुर राजभर बस्ती पहुँचे जहाँ महिलाओं ने अतिक्रमण न हटाने का ऐलान किया ।
एडीओ पंचायत गुलाब सिंह ने बताया कि महिलाओं का मामला होने के कारण कोई कार्यवाही महिला पुलिस की उपस्थिति में ही संभव होगी।
एडीओ पंचायत गुलाब सिंह ने यह भी कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में लगातार पैदा किये जा रहे व्यवधान की जानकारी जनपद मुख्यालय को भेजी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही अतिक्रमण हटवा कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ,एडीओ पंचायत गुलाब सिंह, सेक्रेटरी बृजेश सिंह, तथा बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-