मुख्यमंत्री ने जनपद बुलंदशहर में हुई हत्या की घटना का संज्ञान लिया* वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुँच कर घटना के सम्बन्ध में विस्तृत आख्या देने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनश्चित करने के निर्देश दिए ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ग्राम पगौना, थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर में हुई हत्या की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुँच कर घटना के सम्बन्ध में विस्तृत आख्या देने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाई सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैं।
एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।प्रारंभिक जांच के अनुसार यह पाया गया है कि कुछ दिन पहले उसने पुजारियों का चिमटा गायब कर दिया था जिसके बाद पुजारियों ने उसे डांटा था। इसके बाद ही उसने आज सुबह 2 पुजारियों की हत्या कर दी। आगे की जांच जारी है ।
*संतोष कुमार सिंह,SSp





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-