April 18, 2026

साइबर जागरुकता कैम्पेन – आगरा जोन पुलिस- अजय मिश्रा

Spread the love

🚨 *प्रेस नोट साइबर जागरुकता कैम्पेन* 🚨

 

♦️ *साइबर जागरुकता कैम्पेन – आगरा जोन पुलिस* ♦️

 

*_एडीजी जोन आगरा श्री राजीव कृष्ण द्वारा साइबरपीस फाउन्डेशन के साथ “साइबर जागरुकता” कैम्पेन के क्रम मे आज दिनाँक 21-08-2021 को एस0एस0पी0 अलीगढ श्री कलानिधि नैथानी आई0पी0एस0 के निर्देशन में साइबर एक्सपर्ट डा0 रक्षित टण्डन ने साइबर सुरक्षा सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले क्रिटीकल थिंकिंग, सेफ शेयरिंग, प्रोटेक्टिंग डाटा तथा अपने सोशल मीडिया अकाउन्ट्स को किस तरीके से सुरक्षित रखा जा सकता है व सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली अन्य सावधानियों के बारे में बहुत ही सरल भाषा में बताया गया।_*

 

▪️ डिजिटल पहचान को कैसे सुरक्षित करना है जिससे इसका कोई गलत प्रयोग न कर सके, डिजिटल फुटप्रिन्ट क्या होते है तथा डिजिटल वैलनेस के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से समझाया गया ।

 

▪️ क्रिटीकल थिंकिंग/ सेफ शेयरिंग- जब भी हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं,या जब भी हम सोशल मीडिया पर कुछ लिखते हैं या कुछ पोस्ट करते हैं तो पोस्ट करने से पहले एक बार सोचना जरुर चाहिए, क्योंकि जो हमें बुरा लगता है वो दूसरों को भी बुरा लग सकता है।

 

▪️ प्रोटेक्टिंग डाटा-अपना सोशल मीडिया अकाउन्ट्स की सेटिंग्स में जाकर विभिन्न प्राइवेसी सेटिंग्स को ऑन रखना चाहिए , जब भी कोई पोस्ट किया जाये तो वह पब्लिक या फ्रेन्ड्स के बीच हो रहा है यह देखना चाहिए

 

▪️ सोशल मीडिया अकाउन्ट्स की सुरक्षा-अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउन्ट्स जैसे- फेसबुक, ट्वीटर , व्हाट्सएप, यू-ट्यूब, इन्स्टाग्राम आदि पर टू-फैक्टर आथेन्टीकेशन लगाकर रखना चाहिए जिससे कि यदि किसी व्यक्ति को आपका यूजर आईडी पासवर्ड मिल भी जाये तो कोई भी व्यक्ति आपके अकाउन्ट्स को हैक न कर सके। अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउन्ट्स के पासवर्ड अलग-अलग तथा मजबूत रखना चाहिए। एक मजबूत पासवर्ड कम से कम 08 डिजीट का होता है जिसमें लेटर, अपरकेस, लोवरकेस, न्यूमेरिकल तथा स्पेशल कैरेक्टर शामिल रहते हैं।

 

▪️ जब भी हमें व्हाट्सएप, ईमेल, टैक्स्ट मैसेज या अन्य किसी माध्यम से प्राप्त लुभावने ऑफर जैसे सस्ता सामान, लॉटरी , फ्री रिचार्ज आदि प्राप्त हो तो उसे अस्वीकार करना चाहिए।

 

▪️ जब भी हमें व्हाट्सएप, ईमेल, टैक्स्ट मैसेज या अन्य किसी माध्यम से प्राप्त लुभावने या लालच भरा लिंक प्राप्त होता है तो उसे अस्वीकार करना चाहिए।

 

▪️साइबर अपराध की आनलाइन शिकायत www.cybercrime.gov.in पर करना तथा तत्काल मदद के लिये फोन 155260 पर काल करने के बारे में बताया गया ।

 

▪️ आज प्रसारित लाइव सेशन आगरा जोन पुलिस के यू-ट्यूब चैनल https://youtube.com/c/AdgZoneAgra पर अपलोड किया जा चुका है कोई भी नागरिक इसे अपनी सुविधानुसार देखकर साइबर अपराधों के तरीकों व बचाव के बारे में जान सकता है ।